सराईकेला, जुलाई 12 -- Saraikela News: सरायकेला । सरायकेला थाना क्षेत्र के कांदागोड़ा गांव की रहने वाली एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की सदर अस्पताल सरायकेला में मौत हो गई। परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला को प्रसव पीड़ा के बाद शनिवार रात 8 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उसकी और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: नवाबगंज रोड मे एक नर्सिंग होम ऑपरेशन के दौरान महिला का मौत परिजनों ने किया हंगामामृतका की पहचान मृतका कांदगोड़ा निवासी गुरा पूर्ति की पत्नी सुरु पूर्ति है। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब 8 बजे जब सुरु को अस्पताल लाया गया, तब उसकी स्थिति पूरी तरह सामान्य थी। रात करीब 12 बजे के बाद उसे तेज प्रसव पीड़ा शुरू ...