Saraikela News: सरायकेला में दुर्गापूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़, पंडालों में दर्शन के लिए उमड़े लोग
सराईकेला, अक्टूबर 18 -- Saraikela News: सरायकेला । दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सरायकेला के विभिन्न पूजा पंडालों में सुबह से ही आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। सरायकेला पब्लिक दुर्गा पूजा कमिटी, सरकारी दुर्गा पूजा कमिटी सहित आदित्यपुर और अन्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के पंडालों में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।ब्रह्म मुहूर्त और सुबह से ही मंदिरों व पूजा पंडालों में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग लंबी कतारों में खड़े होकर मां के दर्शन और पूजन-अर्चन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सरायकेला-खरसावां जिले में 14 से 21 अक्टूबर तक विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक नियमों और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर खास व्यवस्था लागू की गई है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.