Saraikela News: सरायकेला-खरसावां के 40 हजार से अधिक बुजुर्गों और विधवाओं को 7 महीने से नहीं मिली पेंशन
सराईकेला, नवम्बर 4 -- Saraikela News: सरायकेला । दुर्गा पूजा की विदाई के बाद जहां एक ओर पूरा जिला रोशनी के महापर्व दीपावली और लोक आस्था के महापर्व ''छठ'' के स्वागत की तैयारियों में जुटा है, वहीं दूसरी ओर जिले के हजारों गरीब बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के घरों में इस बार त्योहारों के मौसम में भी घोर मायूसी छाई हुई है। सरकारी तंत्र की लापरवाही कहें या बजटीय खामी, जिले के करीब 40,207 पेंशनधारक बीते 7 महीनों से अपनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन) की राशि का इंतजार कर रहे हैं। पिछले अप्रैल महीने से एक भी रुपये की सरकारी सहायता न मिलने के कारण इन असहाय परिवारों के सामने अब दो वक्त की रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, इस सरकारी उदासीनता की सबसे भीषण मार जिले के ग्रामीण इलाकों पर पड़ी है। कुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.