सराईकेला, सितम्बर 27 -- Saraikela News: सरायकेला । सरायकेला-खरसांवा जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों और आउटपोस्ट प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।इस फेरबदल के तहत सोनू कुमार को राजनगर का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, राजनगर के वर्तमान थाना प्रभारी विपुल ओझा का तबादला कर उन्हें तिरुलडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खरसांवा में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह को चौका थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। चौका के वर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार को सीनी ओपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विनोद तिर्की को कांड्रा थाना के नए प्रभारी के रूप में...