सराईकेला, अगस्त 31 -- Saraikela News: सरायकेला। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार से 23वीं जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में किया जा रहा है। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 350 से 400 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने बताया कि इस चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर ही आगामी 8 से 9 सितंबर 2026 तक बोकारो के चंदनकियारी में आयोजित होने वाली झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिला टीम का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए यह राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर होगा। सचिव सिकंदर महतो ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड और मूल जन्म तिथि प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएं।...