सराईकेला, अगस्त 22 -- Saraikela News: सरायकेला। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक कंचन कुमारी सिन्हा ने की। सदर अस्पताल सरायकेला टीम के डॉ. विशाल कुमार के नेतृत्व में स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई बच्चों में मौसमी सर्दी-खांसी, दांतों में कीड़ा और त्वचा रोग के लक्षण पाए गए। जिन्हें मौके पर ही जरूरी दवाएं दी गईं। वहीं, आंखों की रोशनी कमजोर पाए जाने पर 1 बच्चे को और दांतों में गंभीर कीड़ा लगे, 2 बच्चों को आगे की जांच और इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया गया।शिविर में बच्चों की लंबाई, वजन, हीमोग्लोबिन, आंख, दांत, त्वचा, कान, नाक, गला, कुपोषण औ...