सराईकेला, सितम्बर 19 -- Saraikela News: सरायकेला । दुर्गापूजा महोत्सव को भव्य एवं पारंपरिक रूप से मनाने को लेकर पब्लिक दुर्गा पूजा कमिटी, सरायकेला की एक महत्वपूर्ण बैठक राज पैलेस में संपन्न हुई। राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। कमिटी के निवर्तमान कोषाध्यक्ष पप्पू सामंत ने गत वर्ष की आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। तांत्रिक मतानुसार आयोजित होने वाली सरायकेला की लगभग चार सौ वर्ष पुरानी ऐतिहासिक दुर्गा पूजा को पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया। बैठक में राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने कहा, सरायकेला की ऐतिहासिक दुर्गापूजा हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत है। यह भी पढ़ें- Palamu News: दुर्गा पूजा मनाने को लेकर बनाई गई रूपरेखा इस ऐतिहासिक आय...