सराईकेला, जुलाई 20 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला मौसीबाड़ी गुंडिचा मंदिर परिसर में रविवार सुबह वार्षिक रथमेला को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी। भगवान राम और परशुराम के स्वरूप का दर्शन करने और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में लगे रहे। रथयात्रा परंपरा के अनुसार, मौसीबाड़ी में विराजमान भगवान जगन्नाथ का रविवार को विशेष राम-परशुराम वेष में श्रृंगार किया गया था। इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए न केवल स्थानीय बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भक्त पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- सरायकेला के रथ मेला में राम-परशुराम अवतार में भक्तों को अलौकिक दर्शन सुरक्षा व्यवस्थाएँ मौसीबाड़ी मेला कमेटी और स्थानीय प्रशासन की ओर से उमड़ती भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। सरायकेला की रथयात्रा में महा...