सराईकेला, अगस्त 3 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में पिछले दो दशकों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी (लाल वारंटी) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोरडीहा (थाना सरायकेला, जिला सरायकेला-खरसावां) निवासी मरांग हाइबुरु उर्फ मरांग हो (पिता- विजय हो) के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मरांग हाइबुरु सरायकेला न्यायालय के जीआर केस संख्या 338/02 (वर्ष 2002) और जीआर केस संख्या 36/04 (वर्ष 2004) का नामजद आरोपी है। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ काफी समय पहले ही स्थाई वारंट (लाल वारंट) जारी किया गया था, लेकिन वह लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। यह भी पढ़ें- Saraikela News: फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार अपराधियों...