सराईकेला, अगस्त 21 -- Saraikela News: सरायकेला। सदर अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी और उनके समर्थकों पर दुर्व्यवहार, धमकी और काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। अस्पताल उपाधीक्षक समेत चिकित्सा पदाधिकारियों और कर्मियों ने हस्ताक्षरित ज्ञापन सिविल सर्जन, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी और थाना प्रभारी को सौंपा है। कर्मियों का आरोप है कि अध्यक्ष और उनके समर्थक अस्पताल पहुंचकर हंगामा करते हैं तथा मरीजों के इलाज के दौरान डॉक्टरों पर मानसिक दबाव बनाते हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और कर्मी भय के माहौल में काम कर रहे हैं। ज्ञापन में अस्पताल परिसर में सुरक्षा सुनिश्चित करने और कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। यह भी पढ़ें...