सराईकेला, जुलाई 16 -- Saraikela News: सरायकेला। स्थानीय श्रीजगन्नाथ मंदिर में आज रथयात्रा उत्सव से जुड़े विभिन्न पारंपरिक अनुष्ठान विधि-विधान और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुए। इस दौरान मंदिर परिसर में आज्ञामाल, नेत्रपाट और रथ के शिल्पियों (विश्वकर्मा) द्वारा पारंपरिक ध्वजारोपण का कार्य पूरी धार्मिक निष्ठा के साथ किया गया।इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से सरायकेला-खरसावां जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह शामिल हुए। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के दर्शन किए। जिला जज ने भगवान जगन्नाथ के समक्ष अपना शीश झुकाया और पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने महाप्रभु से पूरे क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।मंदिर यह भी पढ़ें- Saraikela News: आस्था का सैलाब : सरायकेला म...