सराईकेला, जुलाई 11 -- Saraikela News: सरायकेला | झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति के दो सदस्यों की उच्च स्तरीय टीम शनिवार को सरायकेला पहुंची। इस टीम में मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह और सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो शामिल हैं। सरायकेला आगमन पर सर्किट हाउस में टीम का भव्य स्वागत किया गया। एनडीसी सह जिला कृषि पदाधिकारी रौशन नीलकमल ने जिला प्रशासन की ओर से दोनों विधायकों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। सर्किट हाउस में स्वागत के बाद समिति के सदस्य दोपहर 3 बजे जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में टीम द्वारा जिले में चल रही विभिन्न सरकारी और विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा ने किया सरायकेला का दौरा; विधि-व्यवस्था की समीक्...