Saraikela News: सरकारी संस्थानों से लेकर स्कूलों तक में मना आजादी का जश्न
सराईकेला, अगस्त 16 -- Saraikela News: खरसावां। कुचाई प्रखंड देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों से लेकर शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों तक तिरंगा शान से लहराता दिखा। राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में बीडीओ साधुचरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन, प्रमुख गुड्डी देवी, जिला परिषद सदस्य जिंगी हेंब्रम ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.