सराईकेला, नवम्बर 3 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता । सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत चमारू पंचायत के रंगामाटिया गांव में सरकारी जमीन की बंदोबस्ती को लेकर जारी विवाद अब और गहरा गया है। इस मामले को लेकर रविवार को रंगामाटिया गांव में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण ग्रामसभा आयोजित की गई। ग्रामसभा में ग्रामीणों ने इस बंदोबस्ती को पूरी तरह नियमों के विरुद्ध बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने और जमीन को सरकारी उपयोग के लिए सुरक्षित करने की मांग जिला प्रशासन से की है। ग्रामसभा में ग्रामीणों ने खुलासा किया कि रंगामाटिया गांव के खाता संख्या 218, प्लॉट संख्या 1003 की कुल 4 एकड़ 40 डिसमिल सरकारी जमीन में से 1 एकड़ जमीन करीब 25 वर्ष पहले सुसेन महतो के नाम पर बंदोबस्त कराई गई थी। ग्रामीणों ने छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम अथवा संबंधित बं...