Saraikela News: सम्मान राशि नहीं मिलने को लेकर आंदोलनकारियों ने सिद्दू-कान्हू पार्क में शुरू किया अनिश्चितकालीन आमरण-अनशन
सराईकेला, जुलाई 7 -- Saraikela News: सरायकेला। झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने वाले आंदोलनकारियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। बीते 6 महीने से सम्मान राशि नहीं मिलने के विरोध में सोमवार से आंदोलनकारियों ने सिद्दू-कान्हू पार्क में अनिश्चितकालीन आमरण-अनशन शुरू कर दिया है। आमरण-अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों का कहना है कि राज्य के अन्य जिलों में झारखंड आंदोलनकारियों को नियमित रूप से सम्मान राशि दी जा रही है। लेकिन सरायकेला-खरसावां में पिछले छह महीनों से उन्हें एक भी रुपया नहीं मिला है। अनशनकारियों ने प्रशासन और सरकार के समक्ष दो सूत्री मांगें रखी हैं। पिछले 6 महीनों से बकाया सम्मान राशि का तत्काल एकमुश्त भुगतान किया जाए। राज्य बजट में झारखंड आंदोलनकारियों के लिए अलग कोष का निर्माण किया जाए। ताकि भविष्य में उन्हें हर माह समय पर सम्मान राशि प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.