सराईकेला, नवम्बर 18 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता । श्री रानी सती मंदिर समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत प्रवचन के दूसरे दिन कथा व्यास विकास चंद्र शास्त्री जी महाराज ने श्रद्धालुओं को कार्तिक मास की महिमा, राजा परीक्षित के प्रसंग तथा पाप और पुण्य के महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया। महाराज श्री के प्रवचन से मंदिर परिसर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहा। दूसरे दिन के कार्यक्रम में यजमान राजकुमार अग्रवाल ने अपने पूरे परिवार के साथ विधिवत श्रीमद्भागवत पूजन, व्यास पूजन एवं आरती कर कथा का शुभारंभ करवाया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच पूजन संपन्न हुआ। कथा व्यास विकास महाराज ने कार्तिक मास की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सनातन धर्म में कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। यह भी पढ...