Saraikela News: सदर अस्पताल में परिवार स्वास्थ्य मेला आयोजित
सराईकेला, जुलाई 14 -- Saraikela News: सरायकेला। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को परिवार स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के जन्म में उचित अंतराल रखना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। सही अंतराल से परिवार स्वस्थ, खुशहाल और आर्थिक रूप से सशक्त बनता है। मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से छोटे परिवार की अवधारणा अपनाने और उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए परिवार नियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.