सराईकेला, अगस्त 2 -- Saraikela News: सरायकेला। सदर अस्पताल के पास शनिवार देर रात करीब 01 बजे असामाजिक तत्वों ने होटल के ऊपरी हिस्से में आग लगा दी। इस अगलगी की घटना में होटल के अंदर रखे सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। घटना के समय होटल में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। होटल का ऊपरी हिस्सा बांस और त्रिपाल की मदद से बनाया गया था। इसके कारण आग सुलगते ही उसने तुरंत विकराल रूप ले लिया और लपटें तेजी से उठने लगीं। घटना के वक्त सब-इंस्पेक्टर विनोद टुडू रात्रि गश्त पर थे। तभी अचानक उनकी नजर होटल से उठती तेज आग की लपटों पर पड़ी। यह भी पढ़ें- Madhubani News: सकरी बाजार में देर रात तीन दुकानों में लगाई आग, 15 लाख का नुकसान उन्होंने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) को दी। सूचना मिलते ही दमकल की...