सराईकेला, अगस्त 23 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां प्रखंड के दलाईकेला पंचायत अंतर्गत सतीकुदर निवासी झामुमो कार्यकर्ता करम सिंह बोदरा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलने पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई उनके स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने इसे अपूरणीय क्षति बताई। विधायक ने कहा कि करम सिंह बोदरा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे।विधायक गागराई ने शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। झामुमो कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- Saraikela News: झामुमो ने भाजपा पर छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का लगाया आरोप यह भी पढ़ें- झामुमो कार्यकर्ता नथानिएल बास्की के निधन पर विधायक ने जताया शोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...