सराईकेला, अगस्त 20 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति से परेशान सारंगपोसी गांव के ग्रामीणों का आंदोलन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्राम प्रधान भक्तु मार्डी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नामीबेड़ा तालाब के समीप सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन रोक दिया। ग्रामीणों ने सीमेंट से बने बड़े बैरियर सड़क पर रखकर हाइवा समेत अन्य भारी वाहनों का रास्ता रोक दिया। हालांकि दोपहिया और छोटे चारपहिया वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं लगाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों के लगातार परिचालन से सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं और कई हिस्सों में सड़क जर्जर हो चुकी है। बारिश के कारण स्थिति और खराब होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. यह भी पढ़ें- Saraikela News: खबर का असर :...