Saraikela News: श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
सराईकेला, अक्टूबर 23 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां थाना क्षेत्र में श्री सीमेंट कंपनी की निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल के पास से सरिया चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माहलीसाई गांव निवासी अजय मुखी (26 वर्ष), पिता अशोक मुखी तथा बुरूडीह गांव निवासी सत्येंद्र महतो (30 वर्ष), पिता पिताम्बर महतो के रूप में हुई है। दोनों खरसावां थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, खरसावां थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों युवकों ने श्री सीमेंट कंपनी की निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल के पास से सरिया रड की चोरी की थी। मामले में कार्रवाई करते हुए खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सरिया भी बरामद किया गया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.