Saraikela News: श्रावण पूर्णिमा पर डुमरडीहा में भव्य श्रावणी मेला , भजन व झांकी का होगा आयोजन
सराईकेला, जुलाई 27 -- Saraikela News: राजनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरडीहा स्थित सिद्धेश्वर बाबा शिव मंदिर में 10 अगस्त को श्रावणी सोमवार को श्रावण मेला के पावन अवसर पर मेला, जलाभिषेक, भजन, संगीत व झांकी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सार्वजनिक सिद्धेश्वर बाबा बोल बम सेवा समिति डुमरडीहा की ओर से आयोजित की जाएगी। तैयारी को लेकर रविवार को आयोजन समिति ने बैठक की। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 05 बजे खरकाई नदी में स्नान कर बाबा नगरी के लिए पैदल कांवर यात्रा निकाली जाएगी जो सुबह 08 बजे भीमखंदा महादेव बाबा में जलाभिषेक और 11 बजे सिद्धेश्वर बाबा डुमरडीहा में जलाभिषेक करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 01 से 05 बजे तक भजन, कीर्तन, संगीत कार्यक्रम व झांकी का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Saraikela News: श्रावण पूर्णिमा पर डुमरडीहा में भव्य श्रावणी मेला , भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.