सराईकेला, जुलाई 13 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड की हेरमा पंचायत अंतर्गत श्यामसुंदरपुर गांव में ऐतिहासिक रथ महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रभु जगन्नाथ मंदिर की साफ-सफाई, रंग-रोगन और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। पूरे गांव में धार्मिक उल्लास का माहौल है और श्रद्धालु महाप्रभु के मौसीबाड़ी प्रस्थान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पुजारी नवीन दास ने बताया कि 16 जुलाई (गुरुवार) को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा रथ पर सवार होकर झलक गांव स्थित मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा के क्रम में पहला दिन सामु मार्डी के द्वार पर, दूसरे दिन पूरनो तांती के द्वार पर रात्रि विश्राम कर तीसरे दिन महाप्रभु मौसीबाड़ी झलक पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा जहां सात दिन...