सराईकेला, अगस्त 21 -- Saraikela News: सरायकेला। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर शुक्रवार को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सरायकेला वृद्धाश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन और सचिव तौसीफ मेराज के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच सह नेत्र जांच शिविर लगाया गया। चिकित्सा दल ने सभी निवासियों की सामान्य स्वास्थ्य एवं आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में मुख्य विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता दिलीप कुमार शॉ समेत सदर अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया इस दौरान विधिक जागरूकता क...