Saraikela News: विधायक शोकाकुल परिवार के घर पहुंच कर मृत बच्चों के परिजनों से की मुलाकात
सराईकेला, अगस्त 20 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां प्रखंड के संतारी गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दु:ख की घड़ी में उन्हें ढांढ़स बंधाया। विधायक ने दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। बता दें कि खरसावां प्रखंड के संतारी गांव में बुधवार की सुबह जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों मे सचिन जोंकों के पुत्र शिवा जोंकों (11) और पुत्री सीमा जोंकों (13) शामिल है। बताया गया कि दोनों बच्चे मंगलवार की सुबह घर में सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। परिजनों को घटना की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.