सराईकेला, जुलाई 14 -- Saraikela News: खरसावां। जिला परिवहन कार्यालय की ओर से सोमवार को खरसावां पंचायत भवन में लर्नर लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संचालन पदाधिकारियों और कर्मियों ने निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप किया। शिविर में हरिभंजा, विटापुर, चिलकू, रिडिंग, बुरूडीह, सिमला, खरसावां एवं जोजोडीह पंचायत में पूर्व से ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके आवेदकों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच, लर्नर लाइसेंस परीक्षा का संचालन किया गया। शिविर के लिए 125 अभ्यर्थियों ने स्लॉट बुक कराया था। इनमें 75 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए, 09 अभ्यर्थी असफल रहे। जबकि 41 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को ऑनलाइन माध्यम से लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसे...