सराईकेला, अगस्त 13 -- Saraikela News: सरायकेला। झारखंड और आसपास के निचले इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रही है। बारिश के कारण जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां क्षेत्र से गुजरने वाली खरकई नदी का जल स्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। गुरुवार शाम तक नदी का पानी छऊ पार्क की बाउंड्री वॉल के अंदर तक घुस गया। जल स्तर में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ पार्क के पास जमा हो गई। कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश से नदी का डिस्चार्ज बढ़ गया है। दिनभर बारिश से जल निकासी प्रभावित हुई है। पानी के तेज बहाव से निचले इलाकों और तटवर्ती संरचनाओं पर दबाव बढ़ गया है। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस आधुनिक छऊ पार्क की खूबसूरती अब खतरे में नजर आ रही है। पार्क के भीतर पानी प्रवेश करने से इसकी संरचना और सुंदरता को नुकसान पह...