Saraikela News: रूंगटा स्टील प्लांट परिसर में मिला तीन दिनों से लापता हाइवा चालक का शव, जाम, हंगामा
सराईकेला, जुलाई 17 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर थाना क्षेत्र के चालियामा स्थित रूंगटा स्टील प्लांट परिसर से गुरुवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक निर्माणाधीन क्वार्टर से पिछले तीन दिनों से लापता हाईवा चालक बीजू नंदी (35 वर्ष) का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बीजू नंदी राजनगर थाना क्षेत्र के कीता गांव का रहने वाला था। घटना के बिरोध में परिजन व स्थानीय ग्रामीणों ने रूंगटा स्टील प्लाट गेट तथा चाईबासा-राजनगर सडक को शव के साथ जाम कर दिया है । समाचार लिखे जाने तक सडक जाम की स्थिति बनी हुई थी । मिली जानकारी के अनुसार, बीजू नंदी पेशे से हाइवा चालक था। वह रोज की तरह काम पर गया था, लेकिन पिछले तीन दिनों से घर नहीं लौटा था। परिजन अपने स्तर से लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे, पर उसका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.