सराईकेला, जुलाई 30 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड स्थित जिला परिषद के डाक बंगला में ठेकेदार के मजदूरों को ठहराने का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। जिला परिषद द्वारा राजस्व अर्जन के नाम पर डाक बंगला को आठ हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर दिए जाने के निर्णय पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य विशु हेंब्रम ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जिस भवन का निर्माण अतिथियों एवं सरकारी अधिकारियों के ठहरने के उद्देश्य से किया गया था। उसे मजदूरों के आवास के रूप में इस्तेमाल करना उसके मूल उद्देश्य के साथ खिलवाड़ है। विशु हेंब्रम ने कहा कि यदि जिला परिषद केवल अपनी परिसंपत्तियों से राजस्व अर्जित करना चाहती है तो डाक बंगला का नाम बदलकर मजदूर क्वार्टर कर देना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि हर सरकारी संपत्ति को किराये पर चढ़ाकर ही आय बढ़ान...