सराईकेला, सितम्बर 6 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर-सरायकेला मार्ग पर सारंगपोसी गांव के समीप शनिवार रात सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंसकर एक भारी वाहन पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पर पूरी तरह आवागमन बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर ट्रकों की लंबी कतार लग गई। रातभर मार्ग बाधित रहने के बावजूद रविवार सुबह तक यातायात सामान्य नहीं हो सका।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह कमर तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के कारण इनमें पानी भरने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। इससे छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। कई वाहन गड्ढों में फंस रहे हैं और भारी वाहनों के पलटने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।ग्राम प्रधान भक्तु मार्डी ने बताया कि सड़क की बदहाली को लेकर कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने जाम कर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग...