सराईकेला, जुलाई 10 -- Saraikela News: राजनगर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से राजनगर थाना क्षेत्र में यातायात पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे दो चालकों को पकड़कर उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन संख्या OD29F9041 के चालक अक्षय कुमार कांडी तथा OD09AF2899 के चालक संजय महतो का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया, जिसमें दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों पर जुर्माना लगाते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी ह...