सराईकेला, अक्टूबर 24 -- Saraikela News: राजनगर।राजनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मां लक्ष्मी की पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। राजनगर मुख्य बाजार में श्री श्री सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा कमेटी की ओर से भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। यहां 1995 से मां लक्ष्मी की पूजा हो रही है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 25 अक्टूबर को धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा शुरू होगी। दूसरे दिन 26 को भक्तों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया। वहीं 27 को माता लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन किया जायेगा। पूजा को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनने लगा है। यह भी पढ़ें- शरद पूर्णिमा की रात इन 5 जगहों पर जलाएं दीया, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा श्रद्धालु मां लक्ष्मी की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की का...