सराईकेला, अक्टूबर 2 -- Saraikela News: भाजपा राजनगर प्रखंड द्वारा 'सेवा, समर्पण और संकल्प' अभियान के तहत प्रखंड कार्यालय, राजनगर के समीप 'सेवा सेतु अभियान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना बताया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से भाजपा नेताओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, भुवनेश्वर महतो, रामरतन महतो, मेघराय मार्डी, बलदेव मंडल तथा जोनबोनी मुखिया श्रीमती नमिता सोरेन सहित पार्ट...