सराईकेला, अगस्त 16 -- Saraikela News: सरायकेला। राजनगर थाना क्षेत्र के टांगरानी-कोलाबाडिया सड़क के बीच स्थित एक नाले से शनिवार शाम 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान टांगरानी गांव निवासी छोटराय टुडू के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर राजनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। शनिवार रात होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। रविवार सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।परिजनों के अनुसार, छोटराय शनिवार सुबह खेत में काम करने के लिए घर से निकला था। दोपहर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम करीब पांच बजे पुलिया के नीचे नाले में शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान छोटराय के रूप में की।पुलिस के अनुसा...