सराईकेला, सितम्बर 28 -- Saraikela News: राजनगर,संवाददाता | राजनगर ब्लॉक मैदान में आज रविवार को कुड़मी समाज शह देश करम एकता संघ के द्वारा एक दिवसीय देश करम महोत्सव 2026 बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम राजनगर के चुका पहाड़ से करम डाल के लिए 300 कन्याओं द्वारा पारंपरिक नृत्य करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे और पारंपरिक विधि- विधान के साथ करम डाल को आकड़ा में स्थापित कर पुजारी कमलेश्वर महतो के द्वारा पूजा अर्चना की गई।साथ ही बहनों ने उपवास रखकर भाइयों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद सदन महतो ने करम पूजा के बारे में कहानी सुनाई । इस मौके पर कई अतिथियों का आगमन हुआ। सभी अतिथियों को देश करम एकता संघ के सदस्यों ने गाजे- बजे के साथ स्वागत करते हुए मंच पर पहुंचाया। मांदर की थाप व झूमर की स्वर पर लोग खूब झूमे यह भी पढ़ें- Jamshedpur Ne...