सराईकेला, अक्टूबर 13 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनगर ब्लॉक मैदान के अलावा ईचा, एदल, बड़ा कुनाबेड़ा, सोसोमली, रांजड़, गोलोकुटुंग, बड़ा कांकी और सिजुलता में पूजा समितियां पंडाल निर्माण और प्रतिमा सज्जा में जुटी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।राजनगर सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष दिलीप राउत ने बताया कि इस वर्ष धार्मिक अनुष्ठानों के साथ फुटबॉल प्रतियोगिता, ऑर्केस्ट्रा, आदिवासी ड्रामा और रावण दहन का आयोजन होगा।कार्यक्रम के अनुसार, 16 अक्टूबर को बेलवरण, 17 अक्टूबर को पूजा-अर्चना और 18 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ सप्तमी पूजा होगी। 19 अक्टूबर को महाअष्टमी पर फुटबॉल प्रतियोगिता और रात में ऑर्केस्ट्रा आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamsh...