सराईकेला, अक्टूबर 23 -- Saraikela News: राजनगर, संवाददाता।राजनगर प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया पंचायत के चाड़री गांव में गुरुवार दोपहर बिजली करंट लगने से 38 वर्षीय दिलीप महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घर में बिजली का तार जोड़ने के दौरान हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे दिलीप महतो अपने घर में प्लास की मदद से बिजली का तार जोड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि उस समय घर की जमीन गीली थी और वह नंगे पैर तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें जोरदार बिजली का झटका लगा और वह करंट की चपेट में आकर तार से चिपक गए। यह भी पढ़ें- Dumka News: करंट लगने से टोटो चालक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ बचाने की कोशिश में पत्नी को भी लगा झटका पति को करंट से चिपका देख उनकी...