सराईकेला, अक्टूबर 17 -- रेलवे लाइन पर मिला व्यक्ति का शव Saraikela News: सरायकेला । खरसांवा थाना अंतर्गत राजखरसांवा के पिताकलांग रेलवे लाइन पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक से एक 43 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। ट्रेन की चपेट में आने के कारण शव दो टुकड़ों में बंट गया था।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के चंद्री गांव निवासी सोना हो बारला (43 वर्ष) के रूप में की गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हो बारला शुक्रवार को बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं निकल गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसका शव उसके पैतृक गांव चंद्री से करीब 10 किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पर पाया गया। बताया जा रहा...