सराईकेला, अगस्त 27 -- Saraikela News: सरायकेला। नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं नियमित करने की दिशा में नव निर्वाचित बोर्ड की महत्वपूर्ण पहल के तहत राइजिंग पाइप से जलापूर्ति शुरू कर दी गई। नई व्यवस्था के तहत प्रतिदिन सुबह 6:15 बजे से 7:30 बजे तक और शाम 4:15 बजे से 5:30 बजे तक जलापूर्ति निर्धारित की गई है। इससे लंबे समय से पेयजल समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में पानी का दबाव और आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। मौके पर वार्ड पार्षद उत्तम महंती, विक्रम मोदक, अंजली राय सुषमा तिउ, गौतम नायक, बबीता कमिला, सविता पटनायक, बरुण साहू और शांति गोड़सेरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए डीसी और पीएचईडी का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...