सराईकेला, अगस्त 30 -- Saraikela News: राजनगर । राजनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात करीब एक बजे सड़क किनारे खड़े बांस लदे ट्रक में तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के पास बांस उतारने में लगे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य मजदूरों को हल्की चोटें आईं। घटना राजनगर थाना से करीब 500 मीटर दूर होंडा शोरूम के समीप हुई। जानकारियों के अनुसार, सड़क किनारे बांस लदा ट्रक खड़ा था। ट्रक में लदे बांस को उतारने के लिए मजदूर रस्सी खोल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर संख्या JH10DJ 4827 ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी।

हादसे का विवरण टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के समीप खड़े मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के भंडारसोल निवासी नीलकंठ जाना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य मजदूर...