सराईकेला, नवम्बर 5 -- Saraikela News: राजनगर।राजनगर प्रखंड के कटांगा पंचायत अंतर्गत एनबीसी कोवाहातु (पुहा) गांव में बुधवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य डोबरो देवगम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान रोहित सरदार एवं बिमल कुमार पाल उपस्थित थे। ग्रामीणों ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से गाजे-बाजे और हो नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डोबरो देवगम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है। हारने वाली टीम के खिलाड़ियों को निराश होने के बजाय अपनी गलतियों और हार के कारणों से सीख लेनी चाहिए। सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास बेह...