सराईकेला, अगस्त 29 -- Saraikela News: राजनगर। हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर मुरुमडीह पुलिया के पास शनिवार की अहले सुबह पहले से दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रेलर को चाईबासा की ओर जा रहे दूसरे ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दूसरे ट्रेलर का चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों वाहनों के खड़े रहने से आवागमन बाधित हो गया और हाता व चाईबासा दोनों दिशाओं में करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

दुर्घटना की जानकारी जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह डस्ट लदा ट्रेलर संख्या जेएच-05 डीजी-7142 चाईबासा की ओर जा रहा था। मुरुमडीह पुलिया के पास बने बंपर के समीप आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे ट्रेलर का चालक नियंत्रण नहीं रख सका और टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर सड़क के बीच क्षतिग्रस्त अवस्थ...