सराईकेला, अगस्त 17 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले में लोक अदालत के सफल आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। इसी सिलसिले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामाशंकर सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक हुई। आगामी 29 अगस्त को होने वाली मासिक लोक अदालत व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मामलों से संबंधित विशेष लोक अदालत, 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर मंथन किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्री-ट्रायल बैठक आयोजितबैठक की शुरुआत बैठक के प्रारंभ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह की उपस्थिति में अधिकारियों और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न शाखाओं से आए बैंक प्रबंधकों को बैठक के उद्देश्यों व एजेंडे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लो...