सराईकेला, जुलाई 24 -- Saraikela News: खरसावां। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक अल्का जायसवाल ने कुचाई प्रखंड स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और अभिलेखों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने कक्षाओं में पहुंच कर छात्र-छात्राओं से पठन-पाठन से जुड़े प्रश्न पूछे। उन्होंने आईसीटी लैब, इंटीग्रेटेड लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, एफएलएन कक्ष, रसोईघर, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। अल्का जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार ...