सराईकेला, अगस्त 22 -- Saraikela News: सरायकेला। समाहरणालय सभागार में डीसी नीतिश कुमार सिंह ने शनिवार को नारकोटिक्स को-आर्डिनेशन सेंटर कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, अफीम की खेती, अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण लगाने को लेकर व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में एसपी मनोज स्वर्गियारी भी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- अफीम की खेती और अवैध शराब पर सख्ती, डीसी ने दिए निगरानी बढ़ाने के निर्देशबैठक में लिए गए निर्णय बैठक के दौरान डीसी सिंह ने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में पूर्व में अफीम की खेती की गतिविधियां सामने आई हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने सीओ और थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से कार्य योजना तैयार कर संभावित क्षेत्रों की पहचान करने और तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित क...