सराईकेला, अक्टूबर 26 -- रोड़ाकोचा गांव में मां लक्ष्मी पूजा का आयोजन Saraikela News: राजनगर।राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जुमाल पंचायत अंतर्गत रोड़ाकोचा गांव में मां लक्ष्मी की पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रो. कालीपद सोरेन तथा विशिष्ट अतिथि झामुमो केंद्रीय सदस्य विशु हेंब्रम शामिल हुए। ग्रामीणों ने अतिथियों का पैर धोकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि केपी सोरेन ने फीता काटकर पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रो. कालीपद सोरेन ने कहा कि रोड़ाकोचा गांव में वर्षों से हर साल धूमधाम से मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। यहां के लोगों की मां लक्ष्मी के प्रति अटूट आस्था और विश्व...