Saraikela News: मां आकर्षणी परिसर में विश्व पर्यटन दिवस पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
सराईकेला, सितम्बर 28 -- Saraikela News: खरसावां के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थल मां आकर्षणी परिसर में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को अधिकारी, जल सहिया, ग्रामीण और स्थानीय लोगों का अलग ही नजारा देखने को मिला। हाथों में झाड़ू लिए लोगों ने परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Dumka News: चुटोनाथ मंदिर के आसपास चला स्वच्छता अभियानस्वच्छता अभियान जिला जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अभियान के दौरान लोगों ने मां आकर्षणी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में फैले कचरे की सफाई की। इसके साथ ही वहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पर्यटन स्थल को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- जोन्हा जलप्रपात पर चला विशेष स्वच्छता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.