सराईकेला, अक्टूबर 2 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड के महेशकुदार (भुईयानाचना) स्थित शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर परिसर में गुरुवार को मां मनसा की पूजा धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ की गई। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ नदी से बारी लाने पहुंचे, जहां पारंपरिक झापान का प्रदर्शन किया गया। जिंदा नाग-सांपों के साथ झापान का खेल दिखाते हुए श्रद्धालु नदी से बारी लेकर मां मनसा मंदिर पहुंचे। पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल रहा। मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि की कामना की गई।रात में जादू खेल का भी आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने ट्यूबलाइट से शरीर पर वार करने और जलती मोमबत्ती से गर्म पानी डालने जैसे करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया।कार्यक्रम में समाजसेवियों, मुखियाओं एवं जिला परिषद सदस्यों को प्र...