Saraikela News: मरीजों का बेहतर इलाज होगी पहली प्राथमिकता : डॉ. वीरांगना
सराईकेला, जुलाई 24 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नए चिकित्सा प्रभारी के रूप में डॉ. वीरांगना सिंकू ने पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डॉ. सिंकू ने सीएचसी में कार्यरत चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी कर्मियों से समन्वय के साथ कार्य करने और मरीजों को समय पर बेहतर एवं गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही अस्पताल की कार्य प्रणाली, उपलब्ध संसाधनों और आवश्यक सुधार संबंधी पहलुओं की भी जानकारी ली।डॉ. यह भी पढ़ें- Saraikela News: राजनगर सीएचसी की नई चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरांगना सिंकू ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.