सराईकेला, सितम्बर 20 -- Saraikela News: सरायकेला। मनसा पूजा की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब मामा के घर पूजा में शामिल होने आए 21 वर्षीय युवक की स्वर्णरेखा नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गम्हरिया के कालिकापुर निवासी विश्वकर्मा कैबर्ट के रूप में हुई है। करीब 24 घंटे की तलाश के बाद रविवार सुबह आठ बजे उसका शव बरामद किया गया।जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा राजनगर थाना क्षेत्र के कमलपुर स्थित अपने मामा के घर मनसा पूजा में शामिल होने आया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह कुछ लोगों के साथ जिलिंगगोड़ा स्वर्णरेखा नदी घाट पर नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया।घटना के बाद ग्रामीणों और गोताखोरों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी में शव तैर...